वाशिंगटन। पीएम मोदी ने आज यहां क्वाड के शिखर सम्मेलन में कहा कि हम किसी देश के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है और यह किसी के खिलाफ नहीं है। चीन का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड के नेता अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के सम्मान में खड़े हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में संघर्ष चल रहा है और हर तरह के संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान का क्वाड पक्षधर है। पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में क्वाड का शिखर सम्मेलन भारत में होगा। इसके आयोजन को लेकर हम उत्साहित हैं। वैसे इस सम्मेलन को बाइडन का विदाई समारोह भी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि क्वाड का साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए मिल कर काम करना सम्पूर्ण मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, ससंप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान का समर्थन करते हैं।
हम खुला, स्वतंत्र, समावेशी और समृद्ध हिंद प्रशांत हमारी साझा प्राथमिकता है और प्रतिबद्धता भी है। हमने मिल कर स्वास्थ्य, सुरक्षा, उभरती टेक्नोलाजी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में कई सकारात्मक और समावेशी पहल की है। क्वाड के अन्य सभी देशों ने हिंद महासागर में भारत की ताकत की तारीफ की।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026