Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में ताजमहल के पीछे महताब बाग के पास अचानक से करीब 10 फुट लंबा अजगर निकलने से पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। महताब बाग के पास सड़क पर 10 फुट लंबे अजगर को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने अजगर को पकड़वाने के लिये वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को फोन कर सूचना दी।
लम्बे डंडे से काबू किया
काफी समय तक इंतजार किये जाने के बाद भी जब वाइल्डलाइफ की टीम मौके पर नही पहुंची तो खुद कुछ लड़कों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। एक लड़का हाथ में लंबा डंडा लेकर मौके पर पहुंच गया और उसे पकड़ने का काम शुरू कर दिया। करीब आधा घण्टे से ज्यादा तक लड़कों ने अजगर को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की।
बोरी में बंद किया
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं किस तरह से एक अजगर को पकड़ने की ये सब लोग कोशिश कर रहे हैं। आधा घंटे से ज्यादा समय तक पकड़ने का प्रयास किया गया तब कहीं जाकर आखिकार इस अजगर को लड़कों ने पकड़ लिया और एक थैले में बंद कर दिया। सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम को लड़कों ने एक बोरी में बंद अजगर को सौंप दिया। इसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम अजगर को अपने साथ ले गयी। फिर पर्यटकों और आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस की ली।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026