लखनऊ। भारत की शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। रविवार को बाबू बनारसी इंडोर स्टेडियम में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधु ने मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) को 21-13, 21-16 से हराया। फाइनल मुकाबला 35 मिनट तक चला।
पीवी सिंधु का दूसरा सैयद मोदी खिताब
इससे पहले पीवी सिंधु ने शनिवार को 5वीं वरीयता प्राप्त रूस की इवजेनिया कोसेतस्काया के सेमीफाइनल में रिटायर्ड हर्ट होने से फाइनल में जगह बनाई थीं। सिंधु ने आसानी से पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया था। जिसके बाद कोसेतस्काया ने दूसरे महिला एकल सेमीफाइनल मैच से रिटायर्ड हर्ट होकर हटने का निर्णय लिया था। बता दें 2019 में BWF वर्ल्ड टूर सुपर 300 इवेंट में शामिल गोने के बाद पीवी सिंधु का दूसरा सैयद मोदी खिताब था।
ईशान और तनीषा की जोड़ी जीती
महिला एकल फाइनल से पहले, सातवीं वरीयता प्राप्त ईशान भटनागर (Ishaan Bhatnagar) और तनीषा क्रास्टो (Tanisha Crasto) की जोड़ी ने टी हेमा नागेंद्र बाबू (T Hema Nagendra Babu) और श्रीवेद्या गुरजादा (Srivedya Gurazada) को सीधे सेट में हराकर मिश्रित युगल खिताब जीता। भटनागर और क्रास्टो ने गैर वरीयता प्राप्त विरोधियों को 29 मिनट में हराकर 21-16, 21-12 पर खेल समाप्त कर दिया।
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026