दुनिया की नंबर वन ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी ऐश्ली बार्टी ने खेल की दुनिया के सभी लोगों को चौंकाते हुए 25 साल की कम उम्र में खेल से संन्यास ले लिया है.
44 साल के बाद अपनी ज़मीन पर ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली ऐश्ली ने संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा, “मैं टेनिस से संन्यास ले रही हूं, इसका एलान करना मेरे लिए मुश्किल और भावनात्मक पल है.”
अपनी दोस्त और डबल्स में पार्टनर रही केसी डेलाक्वा के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो संदेश में ऐश्ली ने कहा कि “खेल से मुझे जो कुछ मिला उसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं. इसने मेरे सपनों को पूरा किया है. लेकिन मेरे लिए यही सही वक्त है कि मैं अब अपने रैकेट को रख दूं और अपने दूसरे सपनों को पूरा करूं.”
ऐश्ली बार्टी दो सालों से दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बनी हुई हैं. उन्होंने 2019 में फ्रैंच ओपन, 2021 में विम्बिल्डन और इस साल ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता था. फ्रैंच ओपन उनका पहला ग्रैंड स्लैम था.
-एजेंसियां
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026