एनआईए ने बताया है कि उसने साल 2021 में मोटरसाइकिल बम ब्लास्ट केस में पाकिस्तान के खालिस्तानी आतंकवादी हबीब ख़ान उर्फ़ डॉक्टर और लखवीर सिंह उर्फ़ रोड़ से जुड़े सूरत सिंह की अचल संपत्ति जब्त कर ली है.
फाजिल्का के गांव महातम नगर निवासी सूरत सिंह की संपत्ति एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर ली गई है. सूरत सिंह, मामले में के नौ अभियुक्तों में से एक हैं. इस हमले में बाइक हमलावर मारा गया था.
एनआईए ने अपने बयान में कहा है, “हमारी जांच में सामने आया है कि हबीब खान और रोड़े ने सूरत सिंह और कुछ अन्य लोगो के साथ मिल कर पंजाब में आतंकवादी गैंग तैयार किया और आइईडी ब्लास्ट की तैयारी की और नार्को-टेरर रैकेट चला कर इलाके को अस्थिर करने की कोशिश की.”
नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट, लुधियाना और नवाशहर में तीन बम धमाके हुए थे.
-एजेंसी
- पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य: मेडिकल रिपोर्ट ने की उत्पीड़न की पुष्टि, साक्ष्य मिटाने और घोटाले का भी आरोप - February 26, 2026
- यूपी के राज्यकर्मियों को आखिरी मौका: 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो कटेगी सैलरी, नहीं मिलेगा प्रमोशन - February 26, 2026
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या गिरफ्तारी? पॉक्सो एक्ट मामले में कल इलाहाबाद हाई कोर्ट में बड़ी सुनवाई - February 26, 2026