Mathura, Uttar Pradesh, India. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर अखिलेश हमसे अलग न हुए होते तो कई राज्यों में हमारी सरकार होती। हम भाजपा और योगी की बी टीम नहीं है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वह ऐसे खुद होंगे। प्रसपा भाजपा के कार्यों की आलोचना करती है। योगी और मोदी ने अब तक क्या अच्छे कार्य किए, सोच कर बताएंगे?
पूर्व मंत्री शिवपाल यादव आज ब्रज प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। श्री यादव ने बातचीत में भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार ने शुरू से ही आम आदमी को नुकसान पहुंचाने वाले काम किये जिसमें चाहे नोटबन्दी हो, जीएसटी हो या लॉकडाउन, भाजपा ने तब लॉकडाउन किया, जब हजारों मरीज संक्रमित हो गए थे। उन्होंने जहां किसान आंदोलन का समर्थन किया वहीं कहा कि वो और उनकी पार्टी किसान आंदोलन का पूरा समर्थन करती है।र इसके साथ वे राकेश टिकैत से धरनास्थल पर जाकर समर्थन देने वाले हैं।
श्री यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में वह चाहते हैं कि विपक्षी दल सभी एकजुट होकर के चुनाव लड़ें। प्रसपा, समाजवादी पार्टी या अन्य एक बड़े दल से समझौता कर छोटे-छोटे दलों को शामिल कर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर पिछले चुनाव में भी साथ होते तो अब यूपी सहित तीन राज्यो में समाजवादी पार्टी की सरकार होती।
इस मौके पर प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली भी मौजूद थे। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने शिवपाल यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मथुरा जिला के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह उनके साथ थे। अमरचंद ठाकुर, धर्मवीर सिंह, बलूनी के प्रमुख सोमेंद्र भारद्वाज, मथुरा बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, सिद्धेश्वर उपमन्यु एडवोकेट ने भी स्वागत किया।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026