केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट
शहर की महत्ता बताई, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग उठाई
New Delhi, Capital of India. केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने आगरा से उड़ानों की श्रृंखला शुरू करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत वे नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले। उन्हें अंतरराष्ट्रीय शहर आगरा की महत्ता विस्तार से बताई। आगरा से गोवा, मुंबई, जम्मू, गुवाहाटी, हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने का आग्रह किया।
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा पर्यटन की दृष्टि से एक विश्व प्रसिद्ध नगर है। विश्व का कोई भी पर्यटक यदि भारत में आता है तो ताजमहल को मद्देनजर रखकर आता है। इसके बाद अन्य पर्यटक स्थलों पर भी जाता है। एक भी पर्यटक ऐसा नहीं है कि भारत में आए और ताजमहल न देखे। लगभग 17 साल पहले दिल्ली-आगरा- खजुराहो-वाराणसी एक फ्लाइट शुरू हुई थी जो वर्षों तक चलती रही। बाद में वह भी हफ्ते में 3 दिन हो गई। भाजपा सरकार ने मेरे दो वर्ष के कार्यकाल में अहमदाबाद-आगरा-अहमदाबाद (एटीआर 72), भोपाल -आगरा -भोपाल (एटीआर 72), मुंबई-आगरा-मुंबई (एटीआर 320) और बेंगलुरु-आगरा-बेंगलुरु (एटीआर 320) फ्लाइट प्रारंभ की है। कोरोना काल होने के बावजूद सभी मार्गों पर पर्याप्त यात्री मिल रहे हैं।

उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराया कि पर्यटन के अलावा आगरा संगमरमर और चमड़ा उद्योग का प्रमुख केंद्र है। देश के 70% भारतीय नागरिक आगरा में निर्मित जूते पहनते हैं और यहां के जूते विश्व के कई देशों में निर्यात होते हैं। देश के हर बड़े शहर एवं दुनिया के कई देशों से ताजमहल देखने के लिए प्रतिदिन फ्लाइट आ जा सकती है। विश्व के कई देशों से चार्टर प्लेन आते हैं लेकिन नियमित उड़ान नहीं आती है।
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मांग की कि आगरा- कोलकाता –आगरा, गोवा वाया सूरत मुंबई, आगरा- जम्मू –आगरा, आगरा -गुवाहाटी –आगरा, आगरा-हैदराबाद -आगरा के लिए नियमित उड़ान शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ की जाए। इसके अतिरिक्त जहां से यात्री मिल सकें, वहां से कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रारंभ कराएं। आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनवाएं।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026