Agra (Uttar Pradesh, India) । मंगलवार रात साढ़े दस बजे आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास से एक बस को हाइजेक कर लिया गया। ड्राइवर-कंडक्टर को बंधक बना लिया। बुधवार यात्रियों को झांसी में उतार दिया गया। पुलिस बस की तलाश में रात से दोपहर तक छापेमारी करती रही। यात्रियों को दूसरी बस बिठा दिया था। करीब 15 घंटे की सनसनी फैलाने के बाद हाइजेक बस को बरामद कर लिया गया है। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे हाइजेक बस इटावा के बलरइ थाना क्षेत्र के लखेरे कुआं पर ढाबे पर बस बड़ी मिली। बस में 34 सवारी थीं, जिन्हें उतार दिया गया था।
ग्वालियर के डबरा निवासी रमेश स्लीपर बस में 34 सवारी लेकर मंगलवार शाम को गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना में अमानगंज को निकले थे। रात 10.30 बजे वे दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा के पास पहुंचे। वहां उन्हें दो जाइलो में सवार आठ- नौ युवक मिले। उन्होंने प्लाजा पर ही खुद को फाइनेंसकर्मी बताकर बस को रोक लिया। चालक से बस से नीचे उतरने को कह रहे थे। मगर, जिरह के बाद चालक वहां से बस को लेकर आगे चल दिया। जाइलो गाड़ी सवार बस का पीछा करते रहे।
मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाइपास पर ही उन्होंने जाइलो गाड़ी से बस को ओवरटेक करके रोक लिया। चालक और परिचालक को जबरन बस से नीचे उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बस में चार साथी बैठ गए और खुद ही बस को चलाने लगे। चालक के मुताबिक, यहां से वे बस को ग्वालियर रोड पर उतारकर सैंया ले गए। सैंया से फतेहाबाद होते हुए लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। यहां एक्सप्रेस वे के नीचे स्थित ढाबे पर खाना खाया। परिचालक से सवारियों के रुपये वापस कराए और सवारियों समेत बस लेकर फिर चल दिए। चालक और परिचालक को दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कुबेरपुर के पास छोड़ गए।
तड़के चार बजे चालक और परिचालक ने मलपुरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस बस के बारे में आगे के टोल प्लाजा से संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास किया। चालक और परिचालक से पूछताछ की। एसएसपी बबलू कुमार भी थाना मलपुरा पहुंच गए।
सवारियों से भरी हाईजेक करने वाले जाइलो गाड़ी सवारों की चालक और परिचालक से खूब जिरह हुई थी। बस ले जाने से पहले उन्होंने यह भी कहा था कि बस की किस्त टूट गई है। इसलिए लेकर जा रहे हैं। अभी कुछ और बसें वे खींचकर ले जाएंगे। पूरे घटनाक्रम में उन्होंने सवारियों से अभद्रता नहीं की, बल्कि उनका किराया भी परिचालक से वापस करा दिया।
बुधवार को सुबह चार बजे चालक के मलपुरा थाने पहुंचने के बाद महकमे में खलबली मच गई। बबलू कुमार रायभा टोल प्लाजा पर पहुंच गए। आइजी ए सतीश गणेश ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क साधा। दिल्ली- कानपुर हाईवे और लखनऊ एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए गए। लखनऊ एक्सप्रेस वे और कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में बस आगे की ओर जाती नहीं दिखी है। इसलिए मथुरा पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
सैंया टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने चेक की। इसमें बस मंगलवार सुबह छह बजे ग्वालियर से आगरा की तरफ आती हुई दिखी। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि बस मंगलवार को ही ग्वालियर से गुरुग्राम गई थी।
बस इटावा नंबर की है और इसका मालिक ग्वालियर का है। बस पर कल्पना ट्रैवल्स लिखा है। इस ट्रैवल्स की करीब 60-70 बसें हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि बस मालिक की मंगलवार को मौत हुई है। वे कोरोना संक्रमित भी थे। इसीलिए परिवार के लोगों से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026