प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मंगलवार शाम पार्टी कार्यक्रताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर जनादेश की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। अपने 35 मिनट के भाषण में उन्होंने नवरात्र, धारा 370, डबल इंजन की सरकार, जनता की पसंद, कांग्रेस की राजनीति, खेल, श्रीअन्न पर बात की।
भाजपा मुख्यालय विजय उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि हम सबने सुना है जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है। कमल कमल कर दिया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवरात्री का छठां दिन है। मां कात्यानी के आराधना का दिन है। मां शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आर्शीवाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लागातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई, विकास की जीत हुई। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।
पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने फिर कमाल कर दिया और कमल-कमल कर दिया। नवरात्र के छठे दिन हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार वापसी हुई। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया। हरियाणा में गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- आप सब कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन करूं कम है। देश के कोने-कोने में भाजपा जो कुछ भी है, हर संघर्ष को पार करते हुए लोगों के दिल में जो जगह बनी है, उसके मूल में हमारे कार्यकर्ता हैं। भाजपा के कार्यकर्ता न रुकने वाले हैं, न थकने वाले हैं और झुकने वाले तो बिल्कुल नहीं हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार राष्ट्र को सर्वोपरि रखती है। भाजपा की सरकार गरीब कल्याण को सर्वोपरि रखती है। केंद्र सरकार पर जैसे 10 साल में भ्रष्टाचार नहीं है, वैसे ही हरियाणा की सरकार पर भी कोई दाग नहीं है। मैं नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बधाई देता हूं। उन्होंने बहुत मेहनत की है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर ने भाजपा को प्रेरित किया है।
उन्होंने कहा कि आज के जनादेश से भारत को दुनिया की तीसरी बड़ा महाशक्ति बनाने का संकल्प को मजबूती दी है। आप ने हर उस प्रेरणा को मजबूती दी है, जिसका मकसद लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का इरादा किया है।
- आगरा में नौकरी के नाम पर ‘ठगी का खेल’: सब-इंस्पेक्टर भर्ती कराने का झांसा देकर परिवार से वसूले 5 लाख, वीडियो वायरल - June 26, 2026
- Welcome To The Jungle Review. 28 सितारों के बीच लौटा कॉमेडी का पुराना जादू - June 26, 2026
- आगरा में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: नामी ब्रांडों के नाम पर 10 साल से चल रहा था कारोबार, एक गिरफ्तार - June 26, 2026