नई दिल्ली । भारत में भले ही कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी दिखाई दे रही हो, मगर दुनिया में एक बार फिर से इसकी आहट सुनाई देने लगी है। चीन समेत पूरी दुनिया में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को कोरोना हो गया है।
सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। बताया गया कि मंगलवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। एहतियाती तौर पर उन्होंने हर तरह की बैठकों से खुद को दूर कर लिया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शंकराचार्य विवाद में उग्र हुए मथुरा के संत: फलाहारी महाराज का ऐलान— “आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने वाले को 21 लाख का इनाम” - February 25, 2026
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026