अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान के इसराइल पर हमला करने की आशंका जताई है. बाइडन ने हालांकि ईरान को ऐसा न करने की हिदायत दी है. बाइडन ने आशंका जताई कि ईरान सीरिया में अपने दूतावास पर हुए हमले का बदला लेने के लिए इसराइल पर पलटवार करेगा.
शुक्रवार को ईरान के इसराइल पर हमला किए जाने से जुड़े सवाल पर बाइडन ने कहा, ”ऐसा न करें.” बाइडन ने साफ कर दिया है कि अमेरिका इसराइल का साथ देगा.
उन्होंने कहा, ”हम इसराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम इसराइल का साथ देंगे, हम इसराइल की सुरक्षा करेंगे और ईरान सफल नहीं हो पाएगा.”
दरअसल, एक अप्रैल को ईरान के सीरिया स्थित वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई.
इस हमले में ईरान के एलीट कुद्स फ़ोर्स के एक शीर्ष कमांडर और उनके डिप्टी की भी मौत हुई थी.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में दर्दनाक हादसा: बिलोचपुरा-रुनकता ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत, इलाके में सनसनी - July 12, 2026
- आगरा में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फेसबुक पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में युवक पर FIR - July 12, 2026
- आगरा के निजी अस्पताल पर बड़ा साइबर हमला: रैनसमवेयर अटैक से सर्वर और टैली डेटा हुआ लॉक, मचा हड़कंप - July 12, 2026