राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुंबई के राजभवन में नए दरबार हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया।
उन्होंने कहा कि लता दीदी के गीत अमर हैं, जो संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। आगे कहा कि लता दीदी सादगी के साथ रहती थीं, वह शांत स्वभाव की थीं। उनकी स्मृति हमारे मन में बनी रहेगी। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपने चार दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जिस दरबार हॉल का राष्ट्रपति ने उद्घाटन किया है, उसमें 750 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस हॉल का उद्घाटन पिछले साल ही होना था, लेकिन उसी दिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया, जिस कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
-एजेंसियां
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026