आगरा: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में ताजनगरी आगरा में धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक आयोजनों का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में पवित्र नगरी बनारस से चलकर आगरा पहुंचे गुरु रविदास जी के पावन ‘रज कलश’ का गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों और क्षेत्रों में अत्यंत श्रद्धापूर्वक दर्शन कराते हुए भव्य स्वागत किया गया।
रज कलश यात्रा, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के पावन रज कलश को लेकर पहुंची रथयात्रा का भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगरा महानगर की उत्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले दीनदयाल मंडल क्षेत्र में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। रज कलश लेकर पहुंचे इस रथ का बोदला चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध दयालेश्वर महादेव मंदिर के पास भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और भव्य आतिशबाजी के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने रज कलश के दर्शन किए और विधिवत आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत यह रथयात्रा माता वैष्णो मंदिर, शिव शंकर मंदिर, हनुमान जी मंदिर और ईंट मंडी सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख मंदिरों तक भ्रमण के लिए ले जाई गई। इस धार्मिक यात्रा का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा और सेंट्रल पार्क पर दर्शन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
प्रमुख उपस्थिति
इस भव्य आयोजन के दौरान भाजपा के महानगर महामंत्री महेश शर्मा, अभियान संयोजक राहुल सागर, ओम प्रकाश चलनीवाले, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, राहुल जैन, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, टीएन चौहान, हिमांशु मिश्रा, ओम प्रकाश दिवाकर, प्रवीणा राजावत और सुषमा जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026
- आगरा में मामूली बात पर गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल - September 19, 2026