आगरा। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी सावन के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को बल्केश्वर क्षेत्र में विशाल महादेव मेले का भव्य और सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। 9 अगस्त, रविवार शाम बल्केश्वर चौराहे पर धार्मिक रीति रिवाज के साथ मेले का श्रद्धा पूर्वक उद्घाटन किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रदान करते हुए सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा जन जागरूकता की दृष्टि सेमहादेव मेले का आकर्षक पोस्टर जारी किया गया।
मुख्य संरक्षक पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा एवं ताराचंद मित्तल ‘तोती भाई ने संयुक्त रूप से बताया कि यह मेला आगरा की धार्मिक परंपरा का प्रतीक है जिसमें लाखों भक्त एवं परिक्रमार्थी काँवड़िए सम्मिलित होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चन करते हैं। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
मेला संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पार्षद हरिओम गोयल बाबा, पार्षद पूजा बंसल और भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक (आर्थिक प्रकोष्ठ) गिर्राज बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि भक्तों के लिए बल्केश्वर महादेव मंदिर से लेकर वाटरवर्क्स चौराहा तक “खोया-पाया केंद्र” स्थापित किया जाएगा। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा, जहाँ सरकारी चिकित्सक एवं सभी आवश्यक दवाइयाँ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
अध्यक्ष महेश निषाद और कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि ने बताया कि पूरे परिक्रमा मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही 9 अगस्त, रविवार शाम से 10 अगस्त, सोमवार को भक्तों की परिक्रमा समाप्त होने तक भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा भोलेनाथ की प्रसादी वितरित की जाएगी।
महिला अध्यक्ष ममता सिंघल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव और निखिल गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए 100 से 150 स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे जो पुलिस प्रशासन के सहायक के रूप में कार्य करेंगे और पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभालेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर डाबर, मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. महेश फौजदार ने बताया कि यमुना तट पर जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए बैरिकेटिंग कराई जाएगी ताकि कोई हादसा न हो। भक्तों के स्नान के लिए तट से 10-20 फुट पहले ट्यूबवेल के माध्यम से स्नान की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
संरक्षक मनमोहन चावला, मुन्नू चौबे और सुरेश बरेजा ने बताया कि भक्तों के लिए बायो टॉयलेट, महिला पुलिस, अग्निशमन और गोताखोरों की भी व्यवस्था रहेगी। उक्त सभी व्यवस्थाएँ रविवार, 9 अगस्त से सोमवार, 10 अगस्त दोपहर तक निरंतर संचालित रहेंगी। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि वे मेले में आकर अनुशासन बनाए रखें तथा भक्त-श्रद्धालुओं और प्रशासन का सहयोग करें।
ना तेरा है ना मेरा है, यह बाबा का मेला है
बल्केश्वर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने इस अवसर पर कहा कि यह देवों के देव महादेव का मेला है। ना यह तेरा है, न यह मेरा है। इसलिए सभी मिलजुल कर भक्ति भाव से इस मेले को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लें।
अनुरंजन सिंघल, द्वारिका नाथ गुंबर ने बताया कि शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई, पैच वर्क, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बायो टॉयलेट, अग्निशमन, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं सुचारू रखने के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात की जाएगी।
इस दौरान पंडित विष्णु शर्मा, बंगाली मल अग्रवाल, पोला भाई, वीके मित्तल, ब्रह्मा गुप्ता, राकेश त्यागी, प्रवीण गोयल, राम मोहन शर्मा, संतोष गुप्ता, स्पर्श जैन, गुरदयाल बेदी, अंशुल अग्रवाल, करतार सिंह शास्त्री, उमेश अरोड़ा, ब्रजेश वर्मा, कृष्णकुमार गुड्डू भाई, विश्वनाथ भारद्वाज, राजन शुक्ला, दीपक डावर, मयंक खंडेलवाल, चांदनी बंसल, श्वेता शर्मा, पूजा गुप्ता, राखी गुप्ता, संध्या पाराशर, मेघा कौशिक, अवध गोयल, सचिन मित्तल और आशीष गुप्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संरक्षक रमन अग्रवाल ने संचालन किया।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026
- ‘देखिए सर, तमंचा लोड तो नहीं है…’– कैमरे के सामने आगरा पुलिस के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी का ड्रामाई वीडियो चर्चा में - August 31, 2026