प्रयागराज के चर्चित विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गवाह उमेश पाल को घर में घुसकर गोली मार दी, इसके साथ ही उन पर बम से भी हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में उनके अलावा दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं। बता दें कि राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद, पूर्व विधायक अशरफ आदि आरोपी हैं। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने राजू पाल और एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि उमेश पाल पर गोली अज्ञात बदमाशों के द्वारा चलाई गई।
दो सिपाहियों को भी लगी गोली
उमेश पाल पर हमले के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को भी गोली लगने की सूचना मिली है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने उमेश पाल के धूमनगंज स्थित घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बम भी चलाए। उमेश पाल और उनके एक गनर की हालत बेहद नाजुक है। एक सिपाही का नाम राघवेंद्र सिंह है। इसके पेट में गोली लगी है। उमेश पाल को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डीसीपी नगर दीपक भूकर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
गोलीकांड अपडेट..गोलीकांड में घायल उमेश पाल की मौत, सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाही का चल रहा इलाज, दोनों सिपाही भी बताए जा रहे हैं गंभीर, SRN अस्पताल के डॉक्टरों ने की पुष्टि।
- आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 क्विंटल से ज्यादा मिल्क केक और बर्फी नष्ट, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी - February 25, 2026
- आगरा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने का मेगा प्लान: खेरागढ़ का नयाग्राम तालाब बनेगा मॉडल वेटलैंड, यमुना किनारे बनेगा नया घाट - February 25, 2026
- UP का ‘मॉडल’ बना आगरा का कलवारी स्कूल: जापानी तकनीक से लैस हुआ PM-Shri विद्यालय, CDO ने सुविधाओं को सराहा - February 25, 2026