प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के लिए उपस्थित रहेंगे। रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे। पीएम सुबह 10:25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10:55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर 12:05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। यहां दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे।
कल सुबह 10 बजे से होगा ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कल सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन किया जाएगा। 50 से ज्यादा मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना के साक्षी बनेंगे। आपको बता दें कि अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं। इसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है।
भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं, जिसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है। यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है।
भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन… pic.twitter.com/hvWWbWTZiP
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 21, 2024
-एजेंसी
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘आलू संग्राम’: सपा नेताओं ने सड़क पर आलू बिखेर कर रोका टोल, पुलिस से तीखी झड़प के बाद 11 पर FIR - March 10, 2026