लोकसभा चुनावों के बीच देशभर में सियासी गरमागरमी तेज है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बयानों के साथ-साथ पोस्टर वॉर भी अलग लेवल पर चल रहा है। इस बीच दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ आतंकी फंडिंग मामले में सजा काट रहे यासीन मलिक का पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में यासीन मलिक की रिहाई के साथ कांग्रेस को वोट देने की अपील की गई है। हालांकि जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने ये पोस्टर हटा दिया है।
पोस्टर में कांग्रेस को वोट देने की अपील
जानकारी के अनुसार, पोस्टर में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख और आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यासीन मलिक के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिख रहे थे। पोस्टर में कांग्रेस को वोट देने और यासीन मलिक की रिहाई की बात लिखी गई है। पोस्टर में 25 मई को कांग्रेस को वोट देने की अपील की गई। ये पोस्टर किसने यहां लगाया इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बीजेपी ने आड़े हाथ लिया
पोस्टर सामने आने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पोस्टर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- ‘कांग्रेस के समर्थन में दिल्ली भर में लगे पोस्टर।’
क्या है तस्वीर की सच्चाई?
बता दें कि यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसके संगठन पर भी बैन लगा दिया गया है। ये तस्वीर साल 2006 की है, जब यासीन मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। ये मुलाकात अलगाववादी नेता, कश्मीर के अन्य नेताओं और संगठन के साथ राउंड चेबल टॉक से पहले ली गई थी। यासीन मलिक पीएम आवास आया था। ये तस्वीर पहले भी कई बार वायरल होती रही है।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026