लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों एनकाउंटर को लेकर सियासत छिड़ी हुई है। मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा सरकार पर हमलावर है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, फिर झूठी मुठभेड़ की कहानी बनाओ, फिर दुनिया को झूठी तस्वीरें दिखाओ।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपा राज में एनकाउंटर का एक पैटर्न सेट हो गया है: पहले किसी को उठाओ, फिर झूठी मुठभेड़ की कहानी बनाओ…फिर दुनिया को झूठी तस्वीरें दिखाओ.. फिर हत्या के बाद परिवारवालों द्वारा सच बताये जाने पर तरह-तरह के दबाव व प्रलोभन से उन्हें दबाओ।
इसके साथ ही आगे लिखा कि, विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा भंडाफोड़ होने पर अपने दोयम दर्जे के नेताओं को आगे करके शीर्ष नेतृत्व को बचाओ, फिर ‘जिसका दाना-उसका गाना’ वाले संबंधों को निभानेवाले मीडिया को दुष्प्रचार के लिए लगाओ। उन्होंने आगे कहा, फिर झूठ में पारंगत अपने तथाकथित बड़े भाजपाई नेताओं से ऐसे ग़ैरक़ानूनी एनकाउंटर को सही साबित करने के लिए तर्कहीन बयानबाज़ी कराओ
सच्चे मीडिया को विपक्ष या विदेशी समर्थन पर जीनेवाला साबित करके उनकी बदनामी करवाओ और जनाक्रोश बढ़ने पर औपचारिक, दिखावटी जांच कराकर मामला रफ़ा-दफ़ा करवाओ। भाजपा अपने दल-बल के साथ ऐसे एनकाउंटरों को जितना अधिक सच साबित करने में लग जाती है, वो एनकाउंटर दरअसल उतना ही बड़ा झूठ होता है। भाजपा ने सच का ही एनकाउंटर कर दिया है।
साभार सहित
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026