हिमाचल प्रदेश में सियासी संग्राम के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों की मानें तो नाराज विधायक के चलते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफा की पेशकश की है। अगर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस्तीफे दे देते हैं तो उनकी जगह नया सीएम कौन होगा इस पर चर्चा अभी से शुरू हो गई। अगर वो इस्तीफा देते हैं तो उनके बाद प्रतिभा सिंह, राजेंद्र राणा और मुकेश अग्निहोत्री सीएम की रेस में हैं। प्रतिभा सिंह का नाम रेस में आगे चल रहा है। नाराज विधायकों को मनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी मांगे मान ली हैं। विद्रोही कांग्रेस विधायक ने नेतृत्व बदलने की डिमांड की थी। हालांकि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है।
सूत्रों की मानें तो मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस ऑब्जर्वर्स से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। अब इस पर कांग्रेस हाईकमान फैसला लेगी। वहीं पहले खबर आई थी कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जा सकता है।
जयराम ठाकुर ने किया ये दावा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस बयान को नकार दिया है। सीएम अपने चैंबर में बैठे हैं। उनके कार्यालय से बताया गया है कि यह महज अफवाह है कि सीएम ने इस्तीफा दिया है।
सीएम ने इन खबरों को बताया निराधार
वहीं इस्तीफे की खबरों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। ये सब विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहे हैं। इन पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है।
डीके शिव कुमार पहुंचे शिमला
कांग्रेस हाईकमान की तरफ से ऑब्जर्बर बनाए गए डीके शिव कुमार शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के तहत शिमला पहुंच रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है।
-एजेंसी
- प्री मॉनसूनी बारिश ने यूपी को गर्मी से दी राहत, अभी औऱ झूम के बरसेंगे बदरा - June 17, 2025
- ACTIZEET Shilajit: Your Ideal Yoga Partner for Strength & Focus Post International Yoga Day - June 17, 2025
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा, पुलिस नियुक्तिपत्र बांटे जाने पर भी उठाये सवाल - June 17, 2025