आगरा । जिले में एक बार फिर पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया। थाना खंदौली के व्यापारियान
मोहल्ले में जानलेवा हमले के आरोपियों के घर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जानकारी पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया आरोपी को दबोच लिया गया।
घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई गई है। खंदौली थाने की पुलिस यहां रहने वाले कासिम के घर पर जांच करने के लिए पहुंची थी। कासिम पर पिछले दिनों जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम के यहां पहुंचने पर कासिम और उसके साथियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे पुलिस टीम में अफरातफरी मच गई। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कासिम को घेराबंदी कर दबोच लिया। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।
- Agra News: ऑटो चालक विजयपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कुकर्म के विरोध पर नाले में डुबोकर की थी हत्या - March 3, 2026
- आगरा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: महंगे शौक पूरे करने के लिए बने शातिर चोर, दो किशोरों सहित तीन गिरफ्तार - March 3, 2026
- होली पर लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर, अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित और 4,400 एम्बुलेंस तैनात - March 3, 2026