उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम को सपा नेता पूजा शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लखनऊ के ईको गार्डन में धरनारत पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 की महिला कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पहुंची थीं। पुलिस ने उन्हें वहां से उठाकर जबरन वैन में बैठाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूजा शुक्ला पर मुख्यमंत्री आवास के पास पोस्टर लगाकर सरकार की आलोचना करने पर एफआईआर दर्ज की गई थी । दरअसल पूजा ने डायल 112 की महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन की फोटो लगाई थी। लड़कियों के प्रदर्शन की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाया गया था। पूजा शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार में महिलाओं का बुरा हाल है। भाजपा सरकार सिर्फ दिखाने के लिए महिला सुरक्षा और उनके विकास की बात करती है, लेकिन असल में वो महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं करती है। उनकी सरकार में पुलिस 112 की महिला कर्मचारियों पर अत्याचार करती है, अभद्रता करती है, उनकी पिटाई की गई। इससे भाजपा का असली मानसिकता दिखाई देती है।
कौन हैं पूजा…
26 साल की पूजा शुक्ला का नाम लखनऊ विश्वविद्यालय की राजनीति से प्रदेश की राजनीति में एंट्री करने के बाद उनका नाम पहली बार यूपी की राजनीतिक सुर्खियों में तब आया था, जब उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार सपा से विधायकी का टिकट पाकर उप विजेता बनीं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने वाली पूजा शुक्ला के खिलाफ शुक्रवार देर शाम लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
- हिंदी भाषी राज्यों के चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी की: ओवैसी - December 5, 2023
- यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र: जातीय जनगणना को लेकर सपा का हंगामा किया वॉकआउट, डिप्टी CM बोले- यह जिम्मा केंद्र का, राज्य का नहीं - December 1, 2023
- यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र: नई नियमावली का सपा ने किया विरोध, काले कपड़े पहनकर पहुंचे नेता - November 28, 2023