आगरा: ताजमहल में शनिवार को वीडियो प्लेटफार्म से पश्चिम बंगाल की महिला पर्यटक नीचे गिर पड़ीं। महिला को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां पता चला कि महिला की कमर व पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
पश्चिम बंगाल के वर्धमान की दुर्गापुर निवासी अर्जिता दास शनिवार दोपहर ताजमहल देखने आई थीं। उनके साथ उनकी मां 53 वर्षीय कविता भी थीं। दोपहर करीब तीन बजे वीडियो प्लेटफार्म पर फोटोग्राफी करते हुए अर्जिता की मां करीब साढ़े चार फीट नीचे बने उद्यान के पाथवे पर गिर पड़ीं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों ने उन्हें स्मारक परिसर में ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद व्हीलचेयर पर उन्हें परिसर से बाहर लेकर आए। यहां से एंबुलेंस से उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाया गया। एक्सरे करने पर उनकी कमर व पैर में फ्रैक्चर होने का पता मिला। उनके हाथ में भी चोट थी। यहां पैर पर प्लास्टर कराने के बाद महिला अपने परिजनों के साथ चली गई।
गौरतलब है कि ताजमहल में पूर्व में भी पर्यटकों के गिरकर चुटैल होने की घटनाएं होती रही हैं। विगत पांच नवंबर को फ्रांसीसी पर्यटक बर्नियर डेनिस चार्ल्स विंसेंट पूर्वी नौबतखाना के पास पाथ-वे पर फिसल गए थे। इससे उनके पैर में एड़ी के पास हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था और सात अक्टूबर को ताजमहल में मुख्य मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय इटली के पर्यटक डेनिलो गुएरी गिर गए थे। उनका कंधा व पीठ छिल गई थी।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026