मुंबई (अनिल बेदाग) : महाराष्ट्र का प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड पीएनजी ज्वेलर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित मंगलसूत्र महोत्सव के 21वें संस्करण की घोषणा की है। परंपरा, सुंदरता और शिल्प कौशल का प्रतीक यह आयोजन इस वर्ष पहली बार 18 कैरेट मंगलसूत्र की शुरुआत के साथ नवाचार की एक नई लहर लेकर आया है।
शाश्वत परंपराओं से जुड़े रहते हुए आधुनिक भारतीय महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए यह महोत्सव प्रस्तुत किया गया है। पारंपरिक, आधुनिक, हल्के वजन वाले, विरासत, पोल्की, डायमंड और गोकाक जैसी सात विविध श्रेणियों में 2000 से अधिक डिज़ाइनों के साथ, इस वर्ष का संस्करण महाराष्ट्र और गोवा में पीएनजी ज्वेलर्स की सभी शाखाओं में आभूषण प्रेमियों के लिए उपलब्ध है।
इस भव्य उत्सव के एक भाग के रूप में, ग्राहक सोने के मंगलसूत्र के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट और हीरे के मंगलसूत्र पर मेकिंग चार्ज में 100% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगिल ने कहा, “हमें मंगलसूत्र महोत्सव के 21वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है। इस वर्ष, हम पहली बार 18 कैरेट सोने से बने मंगलसूत्र पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे हमारे आधुनिक और स्टाइल के प्रति सजग ग्राहकों के लिए विकल्पों का विस्तार हो रहा है। यह महोत्सव परंपरा और आधुनिकता के बीच हमारे गहरे विश्वास को दर्शाता है। 2000 से अधिक डिज़ाइनों के साथ, यह महोत्सव हर महिला की प्रतिबद्धता, शैली और विरासत की अनूठी अभिव्यक्ति को सम्मानित करता है।”
25 जुलाई 2025 से शुरू हुआ यह मंगलसूत्र महोत्सव एक ऐतिहासिक पहल है, जो आभूषण प्रेमियों को सुंदर और आधुनिक डिज़ाइनों में नये कलेवर में प्रस्तुत किए गए मंगलसूत्र खरीदने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह पीएनजी ज्वेलर्स की गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
-up18News
- आगरा में खेत का रास्ता रुकने से भड़का किसान परिवार: निर्माणाधीन बिजली टावर पर चढ़ा फौजी का बेटा, मची अफ़रातफ़री - October 30, 2026
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026
- 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, बारिश और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैक: आगरा में PET-2026 के पहले दिन बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था - October 30, 2026