मुंबई (अनिल बेदाग): ऊबर ने देश भर में लाखों राइडरों के लिए रोज़मर्रा की राईड्स को किफ़ायती, सुलभ एवं बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स का लॉन्च किया है। इनमें प्राइस-लॉक फीचर, वेट एण्ड सेव, सीनियर अकाउन्ट्स, एयरपोर्ट प्रायोरिटी एक्सेस आदि शामिल हैं, जो परिवहन के अनुभव को बेहतर बनाने के ऊबर के प्रयासों की पुष्टि करता है।
भारत ऊबर के लिए सबसे तेज़ी से विकसित होते मार्केट्स में से एक है, 2024 में देश में 1 बिलियन से अधिक ट्रिप्स दर्ज की गईं, 125 शहरों में इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए 1.4 मिलियन से अधिक ड्राइवरों को कमाई के अवसर मिले। ऊबर भारतीय राइडरों को ध्यान में रखते हुए अपने फीचर्स का विस्तार कर रही है, जो उन्हें हर ट्रिप के दौरान किफ़ायती, आरामदायक अनुभव प्रदान करें। सभी नए फीचर्स राइडरों से मिले फीडबैक के आधार पर इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि ये उनकी रोज़मर्रा की राइड को बेहतर बनाते हैं।
इस अवसर पर प्रभजीत सिंह, प्रेज़ीडेन्ट, ऊबर इंडिया एण्ड साउथ एशिया ने कहा, ‘‘ऊबर में हम हमेशा से भारतीय यात्रियों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रहे हैं, चाहे वे कहीं भी हों और कहीं भी यात्रा करें। ये फीचर्स हर तरह के राइडरों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं जैसे उन लोगों के लिए डेली सेवर्स जो स्मार्ट वैल्यू की उम्मीद रखते हैं और उन लोगों के लिए भी खास फीचर्स जो प्रीमियम आराम के लिए ज़्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं, फिर चाहे मेट्रो कनेक्टिविटी हो, एयरपोर्ट पर रिज़र्व्ड राइड या सीनियर्स के लिए सिम्पलीफाईड ऐप। हम हर तरह के राइडर के लिए रोज़ाना की मोबिलिटी को आसान बनाने के प्रयास में नए फीचर्स लेकर आए हैं।’’
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐप के इस्तेमाल को आसान बनाने के प्रयास में कई नए टूल्स पेश किए गए हैं जैसे बड़े बटन, बुकिंग के कम स्टैप्स, परिवार के लिए रियल-टाईम ट्रिप ट्रैकिंग। ये टूल्स उन लोगों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो तकनीकी चुनौतियों के बिना सब कुछ आज़ादी से करना चाहते हैं। ये सभी फीचर्स हर उम्र और हर वर्ग के राइडर को आरामदायक अनुभव प्रदान करने की ऊबर की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
-up18News
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026