कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर शनिवार को राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। संबंधों में बढ़ती गर्मजोशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर भारतीय समुदाय के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
रिश्तों में कड़वाहट का अंत:
एक दौर था जब पूर्व पीएम महातिर मोहम्मद के कार्यकाल में कश्मीर मुद्दे, CAA और जाकिर नाइक को पनाह देने जैसे विषयों के कारण भारत-मलेशिया संबंधों में खटास आ गई थी। भारत ने तब पाम ऑयल के आयात पर पाबंदी तक लगा दी थी। लेकिन अब वह दौर बीते समय की बात हो चुका है। पीएम अनवर इब्राहिम ने सार्वजनिक मंच से मोदी को अपना ‘ग्रेट फ्रेंड’ (महान मित्र) बताया है।
रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय
अगस्त 2024 में भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा मिलने के बाद पीएम मोदी की यह पहली यात्रा है। दोनों देश अब रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक नवाचार और नई तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। मलेशिया में मौजूद 29 लाख भारतीय प्रवासी (दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समूह) इन संबंधों की सबसे मजबूत कड़ी हैं। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि यह यात्रा दोस्ती के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक बंधनों को नई ऊंचाई देगी।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026