प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे।असम ने शुक्रवार को असम के प्रसिद्ध बिहू फेस्टिवल पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे बड़ा बिहू डांस आयोजित करने और इतनी बड़ी संख्या में ढोल ड्रम बजाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से प्रमाण पत्र मिले हैं। इस दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
बता दें कि 13 अप्रैल को गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में 11304 कलाकारों ने डांस किया था। इस दौरान 2548 कलाकार ढोल बजा रहे थे।अवसर पर लोकनृत्य बिहू और पारंपरिक संगीत ने गिनीज वुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह दृश्य टीवी पर देखने वाला हो या यहां कार्यक्रम में मौजूद हो, जीवन में कभी भूल नहीं सकता है। यह अद्भुत है, अभूतपूर्व है, ये असम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बिहू पर्व सिर्फ संस्कृति का उत्सव मात्र नहीं है। यह पर्व सबको जोड़ने और साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। रंगाली बिहू और बोहाग बिहू की यही साक्षात भावना है। असम वासियों के लिए दिल और आत्मा का त्योहार है रंगाली बिहू। यह हर प्रकार की खाई को पाटता है, हर भेद को मिटाता है। वे गुवाहाटी में सरुसजाई मैदान में असमिया बिहू नृत्य के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मौके पर बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह मानव और प्रकृति के बीच तालमेल का उत्तम प्रतीक है। इसलिए बिहू को शाब्दिक अर्थ से कोई नहीं समझ सकता। इसे समझने के लिए भानवाओं और एहसासों की आवश्यकता होती है। यही भाव बहनों-बेटियों के बालों में सजे कोपौ फूल से होता है, मेखेला चादस से होता है। यही एहसास विशेष व्यंजन से होता है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की विशेषता ही यही है कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं, हजारों वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आई है।
उन्होंने कहा, यह समारोह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिंब है। यह उत्सव ‘सबका प्रयास’ के साथ एक विकसित भारत के हमारे संकल्प को पूरा करने के लिए एक प्रेरणा है। इसी भावना के साथ पूर्वोत्तर और असम के विकास के लिए आज कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।
বিহুৰ এই বিশেষ দিনটোত অসমৰ জনসাধাৰণৰ মাজত উপস্থিত থাকিবলৈ পাই অত্যন্ত সুখী অনুভৱ কৰিছো ৷ বিহু কাৰ্যসূচীৰ কেইটামান দৃশ্য। pic.twitter.com/TcPfmB0Jy5
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2023
- “IVF is Not the Last Resort – Boost Your Fertility Naturally,” Says Holistic Wellness Expert - March 12, 2025
- Sankalp India Launches 10-Bed Bone Marrow Transplant Unit for Children with Blood Disorders in Ahmedabad - March 12, 2025
- Candor IVF Center’s unique initiative on Women’s Day: Free Pap smear tests for women - March 12, 2025