पीएम मोदी ने आज मध्यप्रदेश में कहा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) ने हाल ही में घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। अरे, यह शाही जादूगर अब तक कहां छिपा था। 50 साल पहले इनकी दादी ने गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से दस साल पहले इन लोगों ने रिमोट से सरकार चलाई और अब कह रहे हैं कि एक झटके में गरीबी हटाने का मंत्र उनके पास है। ये मंत्र लाए कहां से, क्या बोल रहे हैं, इन पर कोई भरोसा करेगा क्या? इसीलिए ये हंसी के पात्र बन जाते हैं।
साथियो, मोदी का कोई सपना नहीं है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं आप सभी के लिए पैदा हुआ हूं। पूरा भारत ही मोदी का परिवार है इसलिए लगातार देश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास की ये रफ्तार इसी तरह जारी रहे, इसके लिए हमारे उम्मीदवार दर्शन सिंह को जिताकर भेजिए। मुझे पूरा भरोसा है, आप जिता देंगे।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में खतरनाक वादे
पीएम मोदी ने कहा जो लोग अपनी पार्टी को मजबूत नहीं कर पा रहे वो देश को क्या मजबूत बनाएंगे। आपका एक वोट देश को मजबूत बना सकता है इसलिए भाजपा को वोट दीजिए। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। देश को कैसे आएंगे बढ़ाएंगे, इन्हें नहीं पता। उनके घोषणा पत्र में एक से एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। बताइए, ऐसा होना चाहिए क्या? ये किसे मजबूत करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। इनकी जैसी घातक सोच है, वैसा ही घातक घोषणा पत्र है।
कांग्रेस ने अपना महिमामंडन कराया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और खुद का ही महिमामंडन कराया। कांग्रेस की मानें तो तब लोकतंत्र सही चल रहा था। अब जब गरीबों का भला होने लगा तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि मोदी आया है, लोकतंत्र को खतरा है। कांग्रेस का शाही परिवार अब तो धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ। 10 साल से देश में आग नहीं लगी। यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है।
कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया
पीएम मोदी ने सभा में लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगवाया। उन्होंने कहा साथियो, आज देश के इतिहास में आज बहुत बड़ा दिन है क्यों आज संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती है। मोदी ने कहा जो सम्मान कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी नहीं दिया, वो मौका हमें मिला है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित किया है। बाबा साहब के बनाए संविधान के कारण ही यह गरीब मां का बेटा आपसे तीसरे बार पीएम बनने का वरदान मांग रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने बाबा साहब के संविधान को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा। हमने उनके योगदान को एक नई पहचान दी है। आप जो मोबाइल से डिजिडल पेमेंट करते हैं, उसका नाम भीम है, यह हमने बाबा साहब के नाम पर ही रखा है।
-एजेंसी
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026
- …दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे? दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज - October 14, 2026
- 2014 का चर्चित पशुपालन विभाग भर्ती घोटाला: ईओडब्ल्यू ने गोमती नगर से रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार को किया गिरफ्तार - October 14, 2026