प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए बने भवन का उद्घाटन किया. इस भवन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने दो अमृत भारत ट्रेन और छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे. इससे पहले उन्होंने नए बने एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर लंबे रामपथ पर रोड शो किया.
पीएम मोदी ने आज जिस ‘रामपथ’ पर रोड शो किया है, वो पहले संकरा हुआ करता था. उसके किनारे बने मकानों को तोड़कर इसे चौड़ा किया गया है.
राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीन सप्ताह पहले वे वहां बुनियादी ढांचे की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे हैं.
अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद वे लौटकर एयरपोर्ट के नए बने भवन का उद्घाटन करेंगे.
वे वहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे. इससे पहले एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया.
कैसा है रेलवे स्टेशन
पीएमओ के अनुसार, 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना यह तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है.
पूजा के सामान वाली दुकानें क्लॉक रूम, बच्चों की देखभाल के कमरे, प्रतीक्षालय आदि की व्यवस्था यहां की गई है. यह ‘सबके लिए सुलभ’ है और आईजीबीसी प्रमाणित हरित भवन है.
दो अमृत भारत ट्रेन
ये दोनों अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल वाया अयोध्या और मालदा टाउन से एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस, बेंगलुरू तक चलेगी.
छह वंदे भारत ट्रेन
श्री माता वैष्णो देवीकटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस,
अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस,
कोयंबटूर-बेंगलुरू कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस,
मैंगलुरू-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस,
जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और
अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस.
-एजेंसी
- आगरा के किरावली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा टला: जहरीली गैस से बेहोश हुए मजदूर अजय की साथी राजकुमार ने बचाई जान - October 22, 2026
- टाइगर श्रॉफ मामले के बाद आगरा के बाह में मचा हड़कंप; लॉरेंस गैंग कनेक्शन खंगाल रही पुलिस - October 22, 2026
- श्री राम जानकी मित्र मंडल का भव्य अभिनंदन-वंदन समारोह, पंचामृत से पखारे गए प्रभु श्रीराम और स्वरूपों के चरण, भजनों की स्वर लहरियों से झूमे रामभक्त - October 22, 2026