प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कारोबारी समुदाय से उद्यमियों और विशेषज्ञों का दल बनाने को कहा जो बैंकिंग तथा अन्य क्षेत्रों में सुधारों के बारे में सुझाव दे सकें और खामियों को उजागर कर सकें।
सूरत में तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार कारोबार सम्मेलन 2022 का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का ये निरंतर प्रयास है कि देश में ऐसा माहौल बने कि सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बने।
मोदी ने पाटीदार समुदाय के कारोबारी अगुवाओं से कहा, ‘‘मेरा आपसे अनुरोध है कि उद्यमियों और विशेषज्ञों का एक दल बनाएं जो बैंकिंग तथा अन्य क्षेत्रों में सुधारों और खामियों के बारे में बता सके और इन्हें बदलने के लिए सुझाव दे सके।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अपनी नीतियों, अपने कार्यों के माध्यम से सरकार का ये निरंतर प्रयास है कि देश में ऐसा माहौल बने कि सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बने, उसके लिए सपने देखे, उद्यमिता पर गर्व करे।’’
-एजेंसियां
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026