आखिरकार 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। नवाब मलिक को उन्हें अब ED के अधिकारी मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लेकर जा रहे हैं। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें पीएमएलए कोर्ट में हाजिर किया जाएगा। आपको बता दें कि नवाब मलिक के कुर्ला स्थित घर पर आज तड़के सुबह ईडी की एक टीम पहुंची थी और उसके बाद नवाब मलिक उनके साथ ईडी कार्यालय आए थे। सुबह 7:45 बजे से नवाब मलिक से ईडी के अधिकारियों की पूछताछ शुरु थी। ईडी के अधिकारी जब नवाब मलिक को लेकर कार्यालय से लेकर नीचे आये तब मलिक की मुट्ठी कासी हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
हवाला मामले में ईडी द्वारा जुटाए गए सबूतों में मलिक का नाम सबसे पहले आया था। नवंबर 2021 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक को लेकर खुलासा किया था। फडणवीस ने कहा था कि नवाब मलिक ने मुंबई में दाऊद के करीबियों से जमीन खरीदी थी। इसमें एक मुंबई बम धमाकों में शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बम धमाकों में उम्र कैद की सजा काट रहे शहा वली खान और हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल के साथ नवाब मलिक के व्यवसायिक संबंध हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़े तार
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को महाराष्ट्र की ठाणे जेल से गिरफ्तार किया था। ईडी ने दाउद और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। इकबाल कासकर से इसी मामले में पूछताछ जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इकबाल कासकर ने नवाब मलिक का नाम भी लिया था, जिसके बाद ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले ईडी ने विशेष कोर्ट में कहा कि इकबाल कासकर अपने भाई दाऊद इब्राहिम की वैश्विक आतंकवादी की छवि का इस्तेमाल कर सेलिब्रिटीज और बिल्डरों से फिरौती वसूलता था।
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026