मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को दुनिया से गए आज दो साल पूरे हो चुके हैं। साल 2020 को आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहने वाले इरफान खान ने अपनी दमदार अदाकारी से ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अभिनेता के यूं अचानक जाने से हर कोई सदमे में था। दुनिया छोड़ चुके इरफान खान की कमी आज भी यूं ही कायम है, जिसे अब कोई कभी नहीं भर सकता। बतौर कलाकार लोगों का दिल जीतने वाले इरफान खान एक व्यक्ति के तौर पर भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। इस बारे में खुद उनके साथ काम कर चुके कलाकार भी अपने विचार रख चुके हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड में बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। हालांकि कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वह इरफान खान से ईर्ष्या करते थे। उन्होंने कहा था कि मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती है कि मुझे उनके (इरफान) अभिनय से बहुत ईर्ष्या है। उम्र के उस पड़ाव में भी उनके अभिनय की समझ बेहतरीन थी। वह हमेशा और सीखने के लिए इच्छुक रहते थे।
द अमेजिंग स्पाइडर मैन के निर्देशक मार्क वेब ने कहा कि इरफान ने स्पष्ट किया कि शक्ति और सज्जनता एक पूर्ण संतुलन में किसी व्यक्ति के अंदर एक साथ हो सकती है। द नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई में उन्होंने एक शानदार प्रतिभा का जादू बिखेरा था। वह मेरे साथ काम करने वाले शायद सबसे सूक्ष्म अभिनेता रहे हों और मैं हमेशा उनका समर्पित प्रशंसक रहूंगा।
– एजेंसी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026