लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह से आसमान साफ रहे तेज धूप निकली, जिसके कारण उमस भरी गर्मी के कारण राजधानीवासी बेहाल दिखे। दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक मौसम ने करवट लिया और आसमान में काले बादल छा गए। लगभग 30 मिनट जोरदार बारिश हुई। अधिकतम तापमान 35.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए गए जो की सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अनेक स्थानों पर तथा अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में बारिश तेज होगी। आने वाले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकतम न्यूनतम तापमान विशेष बदलाव नहीं होगा।
पिछले 48 घंटे में ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा तेज धूप निकालने तथा मौसम में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी में वृद्धि हुई। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। बता दें कि पिछले 48 घंटे में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है। यूपी में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने जा रहा है।
इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, झांसी, ललितपुर में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
Compiled by up18News
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026