बरेली। यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या (PCS Officer Jyoti Maurya) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं क्योंकि उनके पति आलोक मौर्या ने उन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ पीसीएस अधिकारी (PCS Office) ने भी अपने पति पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसी बीच ज्योति और आलोक की शादी का कार्ड (Marriage Card) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आलोक मौर्या के नाम के साथ ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) लिखा है। जबकि वह पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पद पर हैं।
दरअसल, पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या (PCS Officer Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्या (Alok Maurya) ने उन पर बेवफाई और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर इसको लेकर काफी चर्चा रही है, यहां तक की दोनों के मामले पर गाने भी बन गए हैं। वहीं, ज्योति मौर्या ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनकी शादी झूठ बोलकर की गई थी। इसी बीच शादी कार्ड (Marriage Card) के वायरल होने पर ज्योति के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर रखी गई थी उसका ये अंजाम तो होना ही था।
ज्योति के पिता का कहना है कि शादी के वक्त उनसे झूठ बोला गया कि अलोक मौर्या ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) हैं। अलोक मौर्या के परिजनों के कहने पर ही कार्ड में उनके नाम के आगे ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) लिखा गया था। अब वो खुद चीख-चीख कर कह रहे हैं कि वे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके बड़े भाई भी सफाईकर्मी (Sweeper) हैं, लेकिन शादी (Marriage) के वक्त बताया गया कि वे टीचर हैं। अलोक ही नहीं उनका पूरा परिवार ही झूठा हैं और बहुत बड़े धोखेबाज हैं।
- आगरा के हाथी घाट पर बड़ा हादसा: पितृ अमावस्या पर स्नान के दौरान यमुना में डूबे चाचा-भतीजे, भतीजा सुरक्षित, चाचा की तलाश जारी - October 10, 2026
- शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में आगरा में बनेगा सैनिक प्रशिक्षण केंद्र, फाउंडेशन की पहल को मिला मंत्रियों का समर्थन - October 10, 2026
- जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली की तैयारियां जोरों पर: रालोद ने झोंकी पूरी ताकत, अछनेरा और बिचपुरी में ताबड़तोड़ जनसंपर्क - October 10, 2026