सोशल मीडिया में के प्लेटफार्म एक्स पर दीपक गोसाई नाम के शख्स ने कार के साथ बिल का फोटो शेयर किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आईजीआई पर अपनी कार पार्क करने के लिए उन्हें पांच हजार सात सौ सत्तर रुपए का बिल थमाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक गोसाई नाम के यात्री ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि 17 अगस्त को टर्मिनल 3 की मल्टी लेवल कार पार्किंग एमएलसीपी में अपनी कार पार्क की थी। 26 अगस्त को अपनी यात्रा से वापस लौटने के बाद जब दीपक कार लेने के लिए एमएलसीपी पहुंचे तो पार्किंग का बिल देखकर हैरान रह गए। उन्हें पार्किंग का 5,770 रुपये का बिल चुकाना पड़ा। इतना ही नहीं दीपक ने बताया कि कार का गेटलॉक टूटा हुआ था। कार पर कई जगह खरोंच भी लगी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से लखनऊ राउंड ट्रिप टिकट की कीमत सिर्फ पांच हजार छह सौ बहत्तर रुपए थी, दीपक ने पार्किंग बिल चुकाए थे 5,770 रुपए। दिल्ली एयरपोर्ट के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने भी दीपक के पोस्ट को रिएक्ट किया है। जिस पर उन्होंने दीपक से माफी मांगते हुए मामले की जांच करने की बात कही।
साभार सहित
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026