वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हैदराबाद से आ रहे इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना मिली। विमान के वॉशरूम में एक संदिग्ध कागज मिला था, जिस पर बम होने की बात लिखी हुई थी।
वॉशरूम में मिले लेटर से खुला राज
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या SE 719 हैदराबाद से वाराणसी की ओर आ रही थी। उड़ान के दौरान ही एक यात्री की नजर वॉशरूम में रखे एक कागज पर पड़ी, जिस पर बम की धमकी लिखी थी। यात्री ने तुरंत इसकी सूचना फ्लाइट अटेंडेंट को दी। पायलट ने बिना देरी किए वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
230 यात्रियों की सुरक्षित निकासी
शाम करीब 5:56 बजे विमान ने वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एसओ फूलपुर के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। विमान में सवार सभी 230 यात्रियों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया।
सघन तलाशी अभियान जारी
एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ता विमान और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच कर रहा था। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे एक बड़ी साजिश या शरारत मानकर जांच कर रही हैं।
- शादी के 9 महीने बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, पत्नी ने खोला राज, ससुराल वालों ने दी ‘देवर’ के साथ रहने की सलाह, महिला ने दर्ज कराई FIR - February 4, 2026
- Agra News: भगवान नगर में दबंग की दहशत में 40 परिवारों ने लिखा ‘मकान बिकाऊ है’, ACP की एंट्री के बाद हटाए गए पोस्टर, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी - February 3, 2026
- कागजी गाड़ियों पर असली लोन! आगरा पुलिस ने पकड़ा शातिर गिरोह, फर्जी दस्तावेजों से लगाई फाइनेंस कंपनी को चपत - February 3, 2026