पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि वे विदेशी साज़िश के सबूत वाले दस्तावेज़ को देश के शीर्ष पत्रकारों और सहयोगी दलों के नेताओं को दिखाने के लिए तैयार हैं. रविवार को राजधानी इस्लामाबाद में रैली के दौरान इमरान ख़ान ने कहा था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साज़िश की जा रही है और उनके पास इसके सबूत भी हैं लेकिन पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने इसे ख़ारिज कर दिया था.
एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को इमरान ख़ान ने कहा- इस पत्र पर शक किया जा रहा है. ये कहा जा रहा है कि शायद इमरान ख़ान अपनी सरकार बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं इसलिए मैंने फ़ैसला किया है कि मैं पाकिस्तान के शीर्ष पत्रकारों के साथ इसे शेयर करूँगा. मैं अपनी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से भी इसे शेयर करूँगा. इमरान ख़ान ने कहा कि वे इन सभी लोगों को बताएँगे कि दस्तावेज़ सच्चा है. और ये उससे भी बड़ी साज़िश है, जितना उन्होंने कहा था. पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने इमरान ख़ान की सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर 31 मार्च को बहस शुरू होगी. इस प्रस्ताव पर तीन अप्रैल को मतदान होगा.
-एजेंसियां
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव की महाआरती में शामिल हुईं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर: प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली - September 22, 2026
- आगरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: कंधे और कोहनी की समस्या से पीड़ित मरीजों को मिला विशेषज्ञों का परामर्श - September 22, 2026
- रामकथा किसी संप्रदाय की नहीं, बल्कि पूरे जग की कथा है: अयोध्या से लंका तक के प्रसंगों पर बोले मोरारी बापू - September 22, 2026