पाकिस्तान की शहबाज सरकार के निर्देश पर इस्लामाबाद में निकाह के आयोजन को लेकर समय निर्धारित किया गया है। साथ ही इन समारोहों में आने वाले गेस्ट के लिए अब एक बार के भोजन का प्रबंध किया जाएगा। देश में महंगाई व बिजली की किल्लत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस नए आदेश को लेकर सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इसके लिए इस्लामाबाद पुलिस व प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि नए आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई में कैबिनेट मीटिंग हुई। देश में बिजली संकट की समस्या को लेकर बैठक में चर्चा हुई। इसके कारण देश में घंटों तक लोगों बगैर बिजली के रहना पड़ रहा है। इस बैठक में एनर्जी व तेल और गैस की महंगाई से निपटने को लेकर भी बातचीत हुई। यह जानकारी संचार मंत्री मरियम औरंगजेब ने दी। इसके अलावा कैबिनेट ने शनिवार को अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शाम सात बजे तक बाजारों को बंद करने पर अभी कोई निर्देश नहीं लिया गया है। औरंगजेब ने बताया कि शुक्रवार को वर्क फ्राम होम और बाजारों को जल्दी बंद करने के भी कई सुझाव हैं। इसके अलावा मंत्रियों व सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले ईंधन कोटा में 40 फीसद कटौती को भी मंजूरी दी गई।
-एजेंसियां
- Agra News: गोकुलपुरा के ऐतिहासिक गणगौर मेले का भव्य समापन; 32 ईसर-गौरा के जोड़ों संग निकली शोभायात्रा, भस्मासुर दहन ने बांधा समां - March 22, 2026
- मोती कटरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: गणगौर मेले में 15 ईसर-गौरा के जोड़ों की भव्यता ने मोहा मन, छप्पन भोग और शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ आगरा - March 22, 2026
- सावधान ! गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच ‘साइबर ठग’ सक्रिय; एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें ठगी का नया ‘APK’ जाल - March 22, 2026