पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि बलूचिस्तान के तुरबत में नेवल एयरबेस पर हमले की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया.
सेना ने बताया कि इस हमले में गोलीबारी के दौरान सिपाही नोमान फ़रीद की मौत हो गई. वहीं, चार चरमपंथियों की भी मौत हुई है.
इस हमले की ज़िम्मेदारी प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन बीएलए के मजीद ब्रिगेड ने ली है. बयान में इसके प्रवक्ता ने दावा किया कि तुरबत में उनके सदस्य नेवल एयरबेस में घुस गए.
पाकिस्तान का पीएनएस सिद्दीक नेवल एयर स्टेशन बलूचिस्तान के मकरान डिविजन के तुरबत सिटी में है. ये कराची के पीएनएस मेहरान नेवल एयर स्टेशन के बाद दूसरा बड़ा नेवल एयर स्टेशन है.
मैरीटाइम सिक्योरिटी एनालिस्ट मुनीब सलमान ने बताया कि इसका उद्घाटन एक दशक पहले हुआ था और ये पाकिस्तानी नौसेना की संचालन रणनीति में बदलाव को दर्शाता है.
अलकायदा ने 2011 में मेहरान बेस पर हमला किया था. इसके बाद नौसेना ने कराची से बाहर भी अपने एसेट्स को भेजना शुरू किया था.
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026