इसराइल की सेना ने बताया है कि गाजा में उसके 21 सैनिकों की मौत हुई है. हमास के ख़िलाफ़ अपना अभियान शुरू करने वाली इसराइली सेना के लिए ये सबसे भीषण दिन साबित हुआ
इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) के प्रवक्ता डैनियल हजारी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि जिन दो इमारतों में सैनिक थे, उनके पास रॉकेट हमला हुआ.
उन्होंने कहा कि इसराइली सुरक्षा बलों ने इमारतों को ढहाने के मकसद से जो बारूद बिछाया था, उसकी वजह से ही इमारतों में धमाका हुआ.
आईडीएफ़ ने कहा कि वह अभी भी इस घटना की अधिक जानकारी जुटा रहे हैं.
इसराइल सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद से ही ग़ज़ा में सैन्य कार्रवाई कर रहा है. इसराइल का कहना है कि हमास के ख़ात्मे तक उसका ये अभियान जारी रहेगा. सात अक्तूबर को हमास के हमले में करीब 1300 लोगों की जान गई थी. इसके बाद से जारी इसराइली हमलों में फ़लस्तीन के 25 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
-agency
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026