प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हम पहले ही 550 साल का इंतजार कर चुके हैं। कुछ और दिन इंतजार करना है। उनके इस बयान की चर्चा अब पाकिस्तान में हो रही है। पाकिस्तानी पत्रकार कमर चीमा ने इस मुद्दे को लेकर विदेश मामलों के एक्सपर्ट साजिद तरार से बात की। कमर चीमा ने साजिद तरार से पूछा कि क्या यह बदलता भारत है? इस पर उन्होंने कहा कि देश तभी तरक्की करता है जब एक पार्टी सत्ता में मजबूत हों। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी राष्ट्रवादी होगी तो ही तरक्की होगी। अगर वह भ्रष्ट निकली तो देश बर्बाद भी हो जाता है।
अपनी बातचीत में उन्होंने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी सिर्फ बहुसंख्यक हिंदुओं का वोट चाहते हैं और उनका फॉर्मूला फिट भी है, क्योंकि भारत ने तरक्की भी की है। साजिद तरार ने कहा कि क्योंकि यह साल इलेक्शन वाला है, इसलिए मंदिर के मुद्दे से वह फायदा लेना चाहते हैं। चाहे वह अयोध्या में हो, या अबू धाबी में हो। साजिद तरार ने कहा, ‘हम मुस्लिम जज्बाती हो जाते हैं लेकिन ये सच बात है कि आक्रांता आए थे, जिन्होंने कई मंदिरों को मस्जिदों में बदला। यह अकेले बाबरी मस्जिद का मसला नहीं था।’
‘भारत बन रहा सुपर पावर’
इसके आगे उन्होंने कहा, ‘भारत की विदेश नीति देख लीजिए। जिस तरह वह ग्लोबल साउथ को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। जैसे वह हथियार बना रहे हैं, जिस तरह लीथियम ले रहे हैं और जिस तरह वह अपने समुद्री मार्गों की सुरक्षा कर रहे हैं, यह उनके सुपरपावर बनने की ओर कदम को दिखाता है।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय कामयाब हैं। यूएई में भारतीयों को देख लीजिए, उनका डायस्पोरा मजबूत है, जिस कारण अबू धाबी में मंदिर बन रहा है। साथ ही न्यू जर्सी में भी मंदिर बन रहा है।
पाकिस्तान से जा रहा गलत मैसेज
उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत को गलत मैसेज जा रहा है। पूर्व पीएम नवाज शरीफ कहते हैं कि वह भारत से अच्छे संबंध चाहते हैं। वहीं केयरटेकर पीएम कहते हैं कि वह 300 युद्ध लड़ने को तैयार हैं। लेकिन इस बीच सबसे खतरनाक बात है कि भारत ने हाफिज सईद को मांगा है।’ उन्होंने आगे कहा कि इसके जरिए अब भारत पाकिस्तान को FATF में खींच सकता है।
-एजेंसी
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026