हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से रविवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई. कुल्लू के मणिकर्ण में तेज हवा के कारण कायल का एक विशाल पेड़ अचानक गाड़ियों पर गिर पड़ा. इससे गाड़ी में बैठे 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने भी सामने आई है. हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
उल्लेखनीय हो कि मणिकर्ण को हिमाचल प्रदेश की धार्मिक नगरी कहा जाता है. मणिकर्ण में नव संवत के दिन बड़ा हादसा पेश आया. यहां कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते गिरा, जिससे नीचे खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. स्थानीय लोग और प्रशासन पेड़ को हटा कर रास्ते को क्लियर कराने की कोशिश में जुटे हैं.
कुल्लू के एसडीएम अश्विनी कुमार ने हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कई लोग घायल भी हुए. जिन्हें इलाज के लिए
कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसों में मरने वालों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं है. बताया गया यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ. तब गुरुद्वारे के सामने कई लोग गाड़ियां लगाकर बैठे थे. उसी दौराना अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे पेड़ के साथ-साथ पहाड़ी का मलबा भी गिरा, जिसकी चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई.
-साभार सहित
- बैंक यूनियनों ने वापस ली देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल: आईबीए के आश्वासन के बाद सोमवार से बैंक रहेंगे सामान्य रूप से खुले - September 28, 2026
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026