बरेली। इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि संभल और नागपुर की घटनाओं के विरोध स्वरूप मुसलमान इस बार ईद पर नये कपड़े नहीं पहनेंगे। ईद रमजान का तोहफा है, लेकिन मुसलमान इसे निहायत सादगी से मनाएंगे।
मौलाना तौकीर रजा शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संभल में नागपुर में हमारे बच्चों को जेलों में डाला गया है। कई को शहीद किया गया है। अपने इन बच्चों की हिमायत में हम ईद पर नये कपड़े नहीं पहनेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने अलविदा पर अमन का काम किया, ईद पर भी उसी अमन का मुजाहिरा किया जाएगा।
मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम पर्सनल लॊ बोर्ड को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि स्थापना से लेकर अब तक बोर्ड ने कोई काम नहीं किया है। वक्फ संशोधन बिल का मुसलमान ही नहीं, बाकी लोग भी विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संभल में सीओ अनुज चौधरी के जरिए पूरे देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। तमाम मुस्लिम सांसदों को संभल जाना चाहिए था और वहां तब तक बैठना चाहिए था जब तक कि पूरा प्रशासन न बदल जाता।
दरगाह आला हजरत स्थित अपने आवास प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौलाना तौकीर रजा ने यह भी ऐलान किया कि ईद के बाद वे संभल में जाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ पूरा बरेली होगा। धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कि वहां के सभी अधिकारी हटा नहीं दिए जाते।
मौलाना रजा ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के नाम पर मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड भीड़ दिखाना चाहता है। ये मुसलमानों कितनी भीड़ दिखाएंगे। मोदी सरकार ने धर्म के नाम पर 65 करोड़ लोग एकत्र करवा दिए तो वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वालों को जान लेना चाहिए कि वो क्या कर पाएंगे।
तौकीर रजा ने पीएम मोदी और सीएम योगी सरकार पर भी निशाना साधा। कहा- हिंदुस्तान की सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान कर रखा है। भाजपा की प्रदेश की सरकारों में होड़ लगी है कि कौन मुसलमानों पर कितना ज्यादा जुल्म करेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ से ज्यादा मेरी नजर में संभल के सीओ का मुद्दा है। सीओ अनुज चौधरी ने पूरे हिंदुस्तान का माहौल खराब करने का काम किया है। सीओ को हटाया जाना चाहिए। संभल के मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बोला ही नहीं।
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026
- अयोध्या में भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले— “इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को किया कमजोर, आज वही लोग उठा रहे हैं सवाल” - October 19, 2026