Agra, Uttar Pradesh, India. भारत सरकार ने हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. उषा यादव जिनको भारत सरकार ने पद्मश्री की उपाधि से अलंकृत किया है। यह सम्मान पाने वाली वे आगरा की प्रथम महिला हैं। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने उषा यादव के घर जाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था इंद्रधनुष की अध्यक्ष एवं प्राच्य शोध संस्थान की सचिव डॉ. उषा यादव को लीडर्स आगरा की ओर से अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा, सचिव सुनील जैन और प्रीति सिंह ने आगरा की फेमस इलायची की माला कंठ में डाली तो वो इस सम्मान से अभिभूत हो गयी।

इस मौके पर डॉ. उषा यादव ने कहा– आगरा में मेरे नाम की घोषणा होते ही लीडर्स आगरा ने घर आकर सम्मान करने से एक अच्छी परंपरा ने जन्म लिया है। इससे शहर के नागरिकों का प्यार मिलता है। इस मौके पर राहुल जैन, अनुज शिवहरे, आशीष जैन और बबलू उपस्थित थे।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Gaming Adventure Enhanced by Duck Hunters Slot - October 8, 2026