आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र ट्रांस यमुना फेस-1 में कॉपी किताब की दुकान पर मालिक ने बुलडोजर चला दिया। बताया जा रहा है कि दुकानदार किराए की दुकान खाली नहीं कर रहा था। दुकान मालिक ने इसीलिए बुलडोजर चलवा दिया। कोर्ट का एक महीने का स्टे ऑर्डर था। इस दौरान दुकानदार ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। लोग दुकान का सामान लूट ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार विवेक की पुस्तैनी दुकान है। 20 वर्ष पहले ये दुकान एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी अनुराग को किराए पर दी थी। अनुराग ने कॉपी किताब की स्टेशनरी की दुकान खोली। पिछले एक साल से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विवेक ने अनुराग को दुकान खाली करने को कहा। लेकिन अनुराग दुकान खाली नहीं कर रहा था। मंगलवार सुबह विवेक अपने कुछ साथियों के साथ बुलडोजर लेकर दुकान पर पहुंच गया। विवेक ने दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया। सूचना मिलते ही अनुराग भी दुकान पर पहुंच गया। वो विरोध करता रहा, लेकिन विवेक ने पूरी दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया। दुकान टूटते ही सामान भी सड़क पर आ गया। लोगों ने कॉपी किताबें लूट लीं।
मारपीट का है आरोप
अनुराग का आरोप है कि दुकान तोड़ने के दौरान उन्होंने अपने साथ अरविंद मिश्रा के साथ विरोध किया। लेकिन उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अरविंद मिश्रा का मोबाइल छीन लिया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि दुकान खाली करने को लेकर आपस में विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026