महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी का गठबंधन सरकार को समर्थन

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी का गठबंधन सरकार को समर्थन

POLITICS

[ad_1]

महाराष्ट्र में असदु्द्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने राज्यसभा चुनाव में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देने का फ़ैसला किया है.
महाराष्ट्र में पार्टी के अध्यक्ष इम्तियाज़ जलील ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी है.
उन्होंने ट्वीट किया है, “भाजपा को हराने के लिए हमारी पार्टी ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को वोट देने का फ़ैसला किया है. हालांकि हमारे राजनीतिक/वैचारिक मतभेद शिवसेना के साथ जारी रहेंगे.”
जलील ने आगे लिखा है कि हमने धूलिया और मालेगांव में अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास से संबंधित कुछ शर्तें रखी हैं. साथ ही सरकार से एमपीएससी में अल्पसंख्यक सदस्य नियुक्त करने और महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने की मांग की. साथ ही मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग भी की.
-एजेंसियां

[ad_2]