आगरा। नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को ग्रीन हाउस, भोगीपुरा, आगरा में संस्था सदस्यों का नववर्ष मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नववर्ष का स्वागत पर्यावरण संगोष्ठी के माध्यम से किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनों के पटका पहनाकर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें समाज में हरित चेतना फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।
हरित चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प – अमित लवानिया
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अमित लवानिया ने कहा कि दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित है और समाज में हरित चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने की शुरुआत छोटे-छोटे कदमों से होती है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
पॉलिथीन के दुष्परिणामों पर जागरूकता
पर्यावरणप्रेमी चंद्रशेखर शर्मा एवं यतीश लवानिया ने संगोष्ठी में पॉलिथीन के न्यूनतम उपयोग का आह्वान किया और इसके पर्यावरण व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया।
वहीं प्रमेंद्र शर्मा एवं रामेंद्र पचौरी ने अधिक से अधिक पौधरोपण, जल संरक्षण और जल संचय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और पानी सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
साइकिल उपयोग का लिया सामूहिक संकल्प
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों और पर्यावरणप्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक साइकिल उपयोग करने का सामूहिक संकल्प लिया। संस्था ने इसे नववर्ष के संकल्प के रूप में अपनाते हुए समाज को भी प्रेरित करने की बात कही।
नवनियुक्त प्रभारियों की हुई घोषणा
कार्यक्रम के दूसरे चरण में संस्था द्वारा नए प्रभारियों की घोषणा की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया। घोषित दायित्व इस प्रकार रहे..
प्रमेंद्र शर्मा – संरक्षक
चंद्रशेखर शर्मा – पर्यावरण प्रमुख
एडवोकेट संजय सिंह – सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख
एडवोकेट अनिल शुक्ला – कानूनी सलाहकार
चतुर्भुज तिवारी – मीडिया प्रभारी
संजीव कटारिया – सोशल मीडिया संयोजक
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अमित लवानिया, सचिव पंकज दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य यतीश लवानिया, रामेंद्र पचौरी, अनुज लवानिया, मेंटोर रितु उपाध्याय, डॉ. अनिल उपाध्याय, घनश्याम तिवारी, मीरा शर्मा, यशस्वी लवानिया सहित संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने नववर्ष में पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026