सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Layer’r Shot body spray के विवादित विज्ञापन को तुरंत रोकने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने ट्विटर और यूट्यूब को भी आदेश दिया है कि वो तुरंत अपने प्लेटफॉर्म से Layer’r Shot body spray का विज्ञापन हटा दें। मंत्रालय ने विज्ञापन कोड़ के आधार पर लेयर्स बॉडी स्प्रे शॉट के विज्ञापन पर जांच भी शुरू कर दी है। बॉडी स्प्रे ब्रैंड Layer’r के Shot डियो को लेकर लोगों का कहना है कि ये रेप कल्चर को बढ़ावा देता है। सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन की खूब आलोचना हुई और लोगों ने अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्रियों को ट्विटर पर टैग करे इस वीडियो पर संज्ञान लेने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन पर क्या है विवाद?
विज्ञापन के पहले हिस्से में दिखाया जाता है कि एक लड़का और एक लड़की एक कमरे में बिस्तर पर बैठे हुए हैं। इस बीच वहां तीन लड़के और आ जाते हैं। लड़की तीनों लड़कों को देख घबरा जाती है। इस बीच तीन लड़कों में से एक लड़का बेड पर उस लड़की के साथ बैठे लड़के से पूछता है- शॉर्ट तो मारा होगा? इसके बाद वो लड़के कहते हैं कि अब हमारी बारी है।
दूसरे विज्ञापन में एक मॉल में चार लड़के जाते हैं। वहां एक लड़की मौजूद होती है। इन चारों लड़कों में से एक लडका कहता है कि हम चार और ये एक? दूसरा लड़का कहता है तो शॉर्ट कौन लेगा? लड़की घबरा जाती है। इसके बाद डियो दिखा जाता है। इन दोनों विज्ञापनों को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है।
-एजेंसियां
- आगरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: नलकूप कनेक्शन के इंतजार में सिंचाई के अभाव में सूखने लगी किसान की फसल - November 17, 2026
- आठवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन रहा बेहद खास: 15 देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग और ज्ञानप्रकाश की मास्टर क्लास बनी आकर्षण का केंद्र - November 17, 2026
- आगरा के कमला नगर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आगाज, डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा और श्रीजी की रथयात्रा - November 17, 2026