बरेली। टीटीई महिलाओं द्वारा महिला यात्री की पिटाई और बदसलूकी मामले में सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल की महिला टीटीई आशा गंगवार को संस्पेंड कर दिया गया है। साथ में मौजूद दो अन्य महिला टीटीई की भूमिका की जांच होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को लालकुआं कासगंज एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान एक महिला यात्री से टीटीई का विवाद हो गया था। तीन महिला टीटीई ने महिला यात्री का कॉलर पकड़कर बदसलूकी और एक के बाद एक थप्पड़ जड़ दिए थे।
#VideoViral : बरेली जंक्शन में तीन टीटीई महिला ने की युवती के साथ मारपीट, कॉलर पकड़ कर घसीटा, बद्सलूकी pic.twitter.com/NUOCXjU99Y
— princy sahu (@princysahujst7) December 18, 2023
यह मामला बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर हुआ था। इतना ही नहीं टीटीई महिला ने यात्री की कॉलर पकड़कर उसे स्टेशन मास्टर ऑफिस तक ले गई थी। वहां भी उसे पीटा। बाद में उससे टिकट का चार्ज भी वसूला।
आरपीएफ जंक्शन थाने में जबरन माफीनामा भी लिखवा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो किसी आशीष कुमार नाम के यात्री ने रेलमंत्री, डीआरएम और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को आरोपी टीटीई आशा गंगवार को नोटिस देकर संस्पेंड कर दिया गया। उसके साथ दो महिला टीटीई के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
-एजेंसी
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026