Agra, Uttar Pradesh, India. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ. संजय सिंह ने आगरा निवासी डॉ. हृदेश चौधरी (Dr Hridesh Chaudhary) को ब्रज प्रान्त का प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत करके एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। वर्तमान में ‘आप’ की मथुरा जिले की प्रभारी हैं। आप की प्रदेश सचिव भी रही हैं।
डॉ. हृदेश चौधरी जानी मानी समाजसेविका, शिक्षाविद एवं लेखिका हैं। उन्होंने घुमंतू समाज के लिए घुमंतू पाठशाला का संचालन करके काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी दो किताबें ‘बोलती सरहदें’ एवं ‘महापलायन’ भी पाठकों द्वारा बेहद सराही गयी हैं।
पिछले विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने पैर पसारे तो डॉ. हृदेश चौधरी को प्रदेश सचिव बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी। फिर मथुरा की प्रभारी बनाया। अब उनको ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष का दायित्व सौंप कर एक बड़ा मौका दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026
- अयोध्या दीपोत्सव-2026 की भव्य तैयारियां: 30 लाख दीपों के महा-रिकॉर्ड में सहभागी बनेगा ‘श्री मंदिर’ ऐप, श्रद्धालु घर बैठे जलाएंगे 1 लाख दीप - October 31, 2026
- अखिलेश के ‘इग्नोर करो’ बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब: बोले- सपा से नहीं, कांग्रेस से मांगी है सीट - October 31, 2026