भाजपा महानगर द्वारा आयोजित अटल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, संगोष्ठी को संबोधित किया
Live Story Time
Firozabad, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री परम् श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज भाजपा महानगर फिरोजाबाद द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में उनके जीवनवृत्त पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया। फिर उन्होंने विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार और जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर नमन किया।

इसके बाद हुई विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा सांसद नवीन जैन ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेसियों ने तू-तू-मैं-मैं की। झूठ अलावा कोई बात ही नहीं की। ऐसा काम तो मेरे पार्षद भी नहीं करते थे। कांग्रेसियों ने लोकसभा और राज्यसभा में जो कुछ किया, वह देखकर अचंभित रह गया। संविधान पर चर्चा हो रही थी। देश के सर्वोच्च नेता गृह मंत्री अमित शाह, डॉ. आंबेडकर 1.30 घंटा बोले। 45 मिनट डॉ. आंबेडकर की प्रशंसा की। कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर को बदनाम किया, मंत्रिपरिषद से हटाया। उस बात को कांग्रेसियों ने तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया है। अमित शाह के उस भाषण को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सुनना चाहिए।

श्री जैन ने कहा कि 2024 के लोकसभा में संविधान खतरे में का झूठा मुद्दा उठाया। संविधान की किताब जेब में रखते हैं, जिसमें कोरे पेज होते हैं। अनुराग ठाकुर ने संसद में राहुल गांधी को चुनौती दी कि संविधान में कितने पेज हैं और पांच लाइन सुना दो, नहीं सुना पाए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की पुस्तक के समक्ष सिर नवाते हैं और ये जेब में लेकर घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024, 2029, 2024 में कांग्रेस की जितनी सीटें आई हैं, उससे अधिक 2024 में भाजपा की सीटें आई हैं, फिर भी कहते हैं कि हम जीत गए। क्या 100 नंबर के पेपर में 25 फीसदी अंक लाकर कोई जीत सकता है?

श्री जैन ने बताया कि रक्षा समिति ने केरल में रक्षा क्षेत्र में किए रहे कार्यों को देखा। पनडुब्बी से 800 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता है। ऐसे काम मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुए हैं। 2014 के बाद सेना संबंधी फाइलें 48 घंटे के अंदर क्लीअर हो जाती है, कांग्रेस के समय फाइलें लंबित रहती थीं। आज पीएम फोन करके जानकारी लेते हैं। कारगिल युद्ध के समय ऐसी क्षमता होती तो दो दिन में युद्ध खत्म हो जाता। बिना ताकत के वर्चस्व कायम नहीं कर सकते हैं। इसी ताकत के कारण पूरी दुनिया में मोदी-मोदी की गूंज हो रही है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश की सेवा करें। हमारे हर कार्य और चाल में भाजपा की झलक होनी चाहिए। हमारे कार्यों से पार्टी और देश मजबूत होता है।
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से देश के हर कोने को दिल्ली से जोड़ दिया। पोखरण विस्फोट कर भारत को परमाशु शक्ति बनाया। अमेरिका के विरोध के बाद भी यह काम किया। देश के विकास के लिए ऐसे काम किए कि इतिहास बन गए, फिर भी उन्होंने कभी चर्चा नहीं की।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कविता सुनाकर आभार जताया। पूर्व सभासद रमेश चंद राठौर समेत दो कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। रामनरेश कटारा ने संचालन किया। इससे पूर्व सांसद नवीन जैन का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, अरविन्द पचौरी, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा, शिवमोहन श्रोत्रिय, सुनील शर्मा, राम नरेश कटारा, सत्यवीर गुप्ता, अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, कन्हैया लाल गुप्ता, लक्ष्मीकांत शुक्ला, विष्णु सक्सेना, सत्य पाल सिंह चौहान, श्रीनिवास शर्मा, केशव फौजी, अनुपमा शर्मा, भगवान सिंह झा, त्रिलोक चन्द्र कुशवाह, संजय कुशवाह, पंकज अग्रवाल, कैलाश ओझा, रुचि चतुर्वेदी, रश्मि गुप्ता, सारिका गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अगर आप ओवरवेट हैं, लाइफ स्टाइल और खान-पान बदलकर बिना दवा के स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो कॉल करें- 9412652233, 8279625939
- Agra News: मलपुरा में वर्दीधारी महिला पर हमला, पत्रकार समेत 9 पर मुकदमा दर्ज - November 18, 2025
- Agra News: पूर्व राज्यमंत्री भाजपा नेता नितिन गुप्ता के अपार्टमेंट में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप - November 18, 2025
- Agra News: मदनपुर में पानी से भरे ड्रम में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम - November 18, 2025